फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 year nusrat jahan rafi Burned to death for reporting sexual harassment

बांग्लादेश में यौन उत्पीडन की शिकायत करने पर युवती को जिंदा जलाया

Fri, 19 Apr 2019 07:36 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 19 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
18 year nusrat jahan rafi Burned to death for reporting sexual harassment
नुसरत जहां रफी - फोटो : Facebook

बांग्लादेश में एक युवती को यौन उत्पीडन के खिलाफ शिकायत करने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। 18 साल की नुसरत जहान रफी को उसके ही स्कूल में जिंदा जलाकर मार दिया गया। नुसरत ने दो हफ्ते पहले अपने मदरसे के हेडमास्टर के खिलाफ यौन उत्पीडन की शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि नुसरत की हत्या हेडमास्टर के आदेश पर की गई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से इस घटना के दोषियों को सजा देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नुसरत ढाका से करीब 160 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे फेनी में रहती थी। वह वहां के एक मदरसे में पढ़ रही थी। नुसरत की शिकायत के मुताबिक, 27 मार्च को उनसे हेडमास्टर ने उसे अपने केबिन में बुलाया और गलत ढंग से उन्हें छूने लगा। नुसरत की शिकायत के बाद पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुछ लोग हेडमास्टर की रिहाई की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में इस मामले की शिकायत के बाद नुसरत के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गईं, उसे परेशान किया जाने लगा। 6 अप्रैल को नुसरत परीक्षा देने के लिए स्कूल गई, जहां उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed