फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   19 burnt bodies found on Mexico US border

मैक्सिको-अमेरिका सीमा पर मिले 19 जले शव, सभी पर गोलियों के निशान, लेकिन घटनास्थल पर नहीं मिले खोखे

Mon, 25 Jan 2021 03:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, विक्टोरिया।
एजेंसी, विक्टोरिया। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 03:56 AM IST
विज्ञापन
19 burnt bodies found on Mexico US border
मैक्सिको-अमेरिका सीमा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मैक्सिको और अमेरिका सीमा के पास विक्टोरिया शहर में 19 लोगों के जले हुए शव मिले हैं। बताया जाता है कि टेक्सास के पास वाले इस इलाके में हाल के वर्षों में संगठित अपराध गिरोहों के बीच कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सभी शव कैमराजो के बाहर धूल भरी सड़क पर मिले हैं। दरअसल वहां के निवासियों ने वाहन जलने की शिकायत की थी। जांच करने पर अधिकारियों को दो जलते हुए वाहन मिले। एक में चार, जबकि दूसरे में 15 शव मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी शवों पर गोलियों के निशान थे, लेकिन घटनास्थल पर एक भी खोखा नहीं मिला। प्रमुख जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जलाने से पहले कहीं और मारा गया। कैमराजो के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह हत्या शुक्रवार को ही की गई, लेकिन लोग इसकी रिपोर्ट करने से डर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैमराजो ड्रग्स की तस्करी और प्रवासियों के पार करने का बहुत बड़ा अड्डा है। उस खंड पर संगठित अपराधियों का कब्जा है, क्योंकि उस सीमा से कुछ भी गुजरने पर उन्हें पैसे मिलते थे।


उन्होंने बताया कि पिछले साल भी जनवरी में पड़ोस के शहर सियूडाड मायर में बुरी तरह जले 21 लोगों के शव विभिन्न वाहनों में मिले थे। उस घटना के कुछ दिन बाद मैक्सिको की सेना ने उस इलाके में 11 हथियार बंद लोगों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed