{"_id":"601efebc8ebc3e74a6036007","slug":"18-taliban-terrorists-killed-in-airstrike-of-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के हवाई हमले में 18 तालिबानी आतंकियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान के हवाई हमले में 18 तालिबानी आतंकियों की मौत
Sun, 07 Feb 2021 02:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नंगरहार।
एजेंसी, नंगरहार।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में अफगान सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 18 तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये हमले रात भर पहाड़ी शेरजाद जिले में किए गए। मारे गए लोगों में तालिबान की रेड यूनिट के 14 सदस्य या विशेष लड़ाकू रेजिमेंट शामिल थे।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, हवाई हमले में दस रेड यूनिट के लड़ाके भी घायल हुए हैं। बता दें कि तालिबान भी अकसर अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर लगातार कब्जा करने के लिहाज से लगातार आतंकी हमलों को अंजाम देता रहता है।
विज्ञापन
काबुल में धमाके में तीन की मौत, चार घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए दो अलग-अलग बम धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। इनमें अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एक स्टोर में हुए पहले धमाके में दो सिखों की मौत हो गई। लेकिन अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह अकसर अफगानिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाता है।