{"_id":"5ff4edba8ebc3e33f6108a5f","slug":"171-new-applicants-approved-by-2020-under-daca-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: डीएसीए के तहत 2020 तक 171 नए आवेदकों को मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: डीएसीए के तहत 2020 तक 171 नए आवेदकों को मिली मंजूरी
Wed, 06 Jan 2021 04:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:22 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार ने सोमवार को एक अदालत में दाखिल एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि 170 से अधिक नए आवेदकों को बाल्यकाल में आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई स्थगित करने की योजना (डीएसीए) के कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी गई है और ये मंजूरी पाने वाले ये पहले कुछ नए लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन
‘होमलैंड सिक्योरिटी’ विभाग द्वारा ब्रकुलिन संघीय अदालत में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 नवम्बर से 2020 के अंत तक 171 नए आवेदकों को मंजूरी दी गई और 121 आवेदकों को मंजूरी देने से मना किया गया , जबकि 369 आवेदन रद्द कर दिए गए। कुल 2713 आवेदन दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
अमेरिका के जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस ने संघीय सरकार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा था, इसमें कहा जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डीएसीए को खत्म करने से पहले जारी नियमों के तहत आवेदकों को स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नाबालिग अवस्था में, बिना वैध दस्तावेजों के, देश में दाखिल हुए अप्रवासियों को निर्वासन से बचाने के लिए इस योजना (डीएसीए) को जारी किया था।
अमेरिका की शीर्ष अदालत ने जून में कहा था कि जिस तरह से ट्रंप ने कार्यक्रम को बंद किया, यह संघीय कानून का उल्लंघन है, लेकिन ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री चैड वोल्फ ने कहा था कि प्रशासन नए आवेदन स्वीकार करेगा और उन्हें एक साल की बजाए दो साल की मंजूरी देगा।