{"_id":"5ed5f2908ebc3e908a71861f","slug":"17-killed-seven-missing-in-el-salvador-and-guatemala-by-tropical-storm-amanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला मे तूफान 'अमांदा' से 17 लोगों की मौत, सात लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी के बीच अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला मे तूफान 'अमांदा' से 17 लोगों की मौत, सात लापता
Tue, 02 Jun 2020 12:03 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, सान सल्वाडोर
पीटीआई, सान सल्वाडोर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' ने बरपाया कहर
- फोटो : Twitter
कोरोना वायरस महामारी के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला में जमकर कहर बरपाया है। अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला में आए उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' के कारण हुई बारिश की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लापता हो गये हैं ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी से हजारों लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच आश्रय गृहों में जाने को मजबूर हो गए हैं। अल सल्वाडोर के आंतरिक मामलों के मंत्री मरीनो दुरान ने सोमवार को बताया कि लगभग सात हजार लोगों को 153 आश्रय गृहों में भेजा गया है ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आंधी एवं बारिश के कारण देश के पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन होने एवं बाढ़ आने की घटना हुई। इससे पहले करीब 900 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
राष्ट्रपति नयीब बुकेले ने सबसे प्रभावित समुदायों में से एक का दौरा किया। करीब 50 परिवारों ने अपने घर खो दिए और बुकेले ने कहा कि सरकार उन्हें पुनर्निर्माण के लिए करीब सात लाख 55 हजार रुपये (10,000 डॉलर) देगी। ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है जो नदी में बह गया। प्रवक्ता ने बताया कि तूफान के कारण कई घरों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
वहीं, अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,500 मामले हैं जबकि 46 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।