{"_id":"5cc059e8bdec22143b6f2b7a","slug":"15-people-died-in-a-blast-in-north-west-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब में विस्फोट, 13 आम नागरिकों समेत 15 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब में विस्फोट, 13 आम नागरिकों समेत 15 की मौत
Wed, 24 Apr 2019 06:13 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चरमपंथियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिम सीरिया के इदलिब में एक विस्फोट में 15 लोग मारे गये हैं जिनमें से 13 सामान्य नागरिक थे। एक युद्ध पर्यवेक्षक ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार के लिए सीरियाई अब्जर्वेटरी ने बताया कि जिसर अल शुघुर शहर में हुए विस्फोट की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि बाजार के नजदीक हुए विस्फोट में एक विदेशी लड़ाके की बेटी सहित 13 लोग मारे गए। उन्होंने बताया, ‘यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि यह एक कार बम था या विस्फोटक ले जा रही कार में विस्फोट था।’
विज्ञापन