{"_id":"5c16c693bdec22539c3ca324","slug":"13-year-old-indian-boy-in-dubai-became-the-owner-of-software-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में 13 साल का भारतीय लड़का बना सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में 13 साल का भारतीय लड़का बना सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक
Mon, 17 Dec 2018 03:11 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
fgdgf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले अपना पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने वाले दुबई में एक 13 वर्षीय भारतीय लड़का एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक भी है। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है। केरल छात्र आदित्य राजेश केवल नौ वर्ष का था जब उसने अपना पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया और अब लोगों को वेबसाइट डिजाइन भी कर रहा है।
विज्ञापन
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य ने कंप्यूटर का इस्तेमाल तभी से करना शुरू कर दिया था, जब वह पांच साल का था। अंतत: 13 साल की उम्र में तकनीक के जादूगर आदित्य ने अपनी कंपनी ‘ट्रिनेट सॉल्यूशंस’ की शुरुआत की। ट्रिनेट के कुल तीन कर्मचारी हैं, जो आदित्य के स्कूल के मित्र व छात्र हैं।
विज्ञापन
आदित्य ने दुबई के अंग्रेजी दैनिक को बताया, ‘मेरा जन्म केरल के थिरूविला में हुआ था और जब मैं पांच साल का था तो मेरा परिवार यहां आ गया। पहली बार मेरे पिता ने मुझे बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह बच्चों के लिए एक वेबसाइट है, जहां छोटी उम्र के छात्र टाइपिंग सीख सकते हैं।
विज्ञापन