फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   13 countries including India started initiatives on fake and misleading news about Coronavirus

संयुक्त राष्ट्र में कोरोना को लेकर फर्जी व भ्रामक खबरों पर भारत समेत 13 देशों ने शुरू की पहल

Mon, 15 Jun 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Jun 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
13 countries including India started initiatives on fake and misleading news about Coronavirus
un General secretary antonio guterres - फोटो : ANI

भारत समेत 13 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में कोरोना वायरस पर गलत जानकारी से निपटने के लिए तथ्य आधारित सामग्री का प्रचार करने के मकसद से नई पहल शुरू की है। 130 से अधिक देश इस पहल का समर्थन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के अलावा दुनिया घृणा फैलाने वाले भाषणों, हानिकारक स्वास्थ्य सलाहों और भ्रामक सूचना का खतरनाक विस्फोट भी देख रही है। हम महामारी से संबंधित झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से हुए नुकसान को लेकर भी चिंतित हैं।

विज्ञापन


वहीं, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा, हम यूएन संचार प्रतिक्रिया पहल ‘वेरिफाइड’ का समर्थन करते हैं। कोरोना संकट के दौर में गलत सूचना से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आह्वान करते हैं। गलत सूचना फैलाना मानव स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। कोरोना के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हुई हैं कि जिससे हिंसा भड़काने और समुदायों को बांटने के लिए भ्रामक सूचनाएं, फर्जी खबरें और छेड़छाड़ करे गए वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
  • संयुक्त राष्ट्र में 31 जुलाई तक वर्क फ्रॉम होम

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के मद्देनजर उसके न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में 31 जुलाई तक घर से काम करने की व्यवस्था जारी रहेगी। राजनयिकों, कर्मियों और पत्रकारों कार्यालय के परिसरों को चार चरणों में खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed