फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 year old UAE Based Indian Boy Creates Record For Identifying Most Airplane Tails, Who Hails From Haryana

हरियाणा के सिद्धांत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेढ़ मिनट में पहचाना एयरलाइन कंपनी का नाम

Thu, 24 Dec 2020 06:13 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, दुबई।
पीटीआई, दुबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 24 Dec 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
12 year old UAE Based Indian Boy Creates Record For Identifying Most Airplane Tails, Who Hails From Haryana
सिद्धांत गुंबर - फोटो : Social Media

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक मिनट के अंदर सबसे अधिक संख्या में विमानों के पिछले हिस्से की पहचान करने वाले 12 वर्षीय भारतीय बालक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्रस में शामिल किया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया की खबरों में दी गई।

विज्ञापन


‘गल्फ न्यूज’ ने खबर दी कि कि अबु धाबी में रहने वाले सिद्धांत गुंबर ने 60 सेकेंड में 39 विमानों के पिछले हिस्से की पहचान की। वह सबसे कम उम्र का भारतीय है जिसने 100 सबसे ऊंचे भवनों की भी पहचान की है।
विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाला गुंबर को पहले ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्रस’ ने मान्यता दी थी। खबर में बताया गया कि पिछले महीने वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ। खबरों में बताया गया कि दुनिया के 100 सबसे ऊंचे भवनों की पहचान करने के लिए सबसे कम उम्र में उसका नाम ‘इंडिया बुक’ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंबर ने ‘गल्फ न्यूज’ को बताया, ‘‘बचपन से ही मैं और मेरे पिता रॉकेट, विमान, भवन और वाहनों के प्रतिरूप बनाने पर काफी समय खर्च करते थे। मैं कई विमानों के पिछले हिस्से की पहचान कर पाने में सक्षम था और मेरी मां पावर प्वाइंट स्लाइड्स में इनको एकजुट करने में मदद करती थी। इसलिए मैं तेजी से उनकी पहचान कर सकता हूं।’’ उसकी मां मोनिशा ने बताया कि उनका बेटा हमेशा से चिह्न, निशान और लोगो में रुचि रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed