{"_id":"5cab36e5bdec22144f418559","slug":"12-security-personnel-killed-in-taliban-attacks-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए
Mon, 08 Apr 2019 05:27 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 08 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अफगानिस्तान के पश्चिमी बदगिस प्रांत में पिछले दो दिनों में तालिबान लड़ाकों के हमले में 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले हफ्ते बाला मुरगाब में तालिबान लड़ाकों ने सरकारी संपत्तियों पर हमला किया और कई चौकियां जब्त कर ली।
विज्ञापन
उसने कहा, ‘बड़े दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि इन अभियानों के दौरान अफगान नेशनल आर्मी के आठ और चार पुलिसकर्मी बहादुरी से लड़े और शहीद हो गये।’ उसने बताया कि इस अभियान में अन्य 10 सैनिक एवं 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अभियान के दैरान 99 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिले में आतंकवादियों को सफाया करने के अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने रेडक्रॉस के कर्मियों को उन तालिबान लड़ाकों के शव हटाने में मदद की जो रणभूमि में थे।
विज्ञापन