फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 people killed in Mexico bar shooting in Irapuato Guanajuato

Mexico Shooting: मैक्सिको में हथियारबंद शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिटी मेयर सहित 12 लोगों की मौत

Sun, 16 Oct 2022 01:08 PM IST
कुमार सम्भव जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इरापुआटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इरापुआटो Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 16 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

ग्युरेरो के गवर्नर इवेलिन पिनेडिया ने मेयर कॉनराडो मेनडोजा अलमेडा की हत्या और इस घटना पर दुख जताया। 

विज्ञापन
12 people killed in Mexico bar shooting in Irapuato Guanajuato
मैक्सिको में गोलीबारी में कई लोगों ने गंवाई जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार (16 अक्तूबर) को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीएनओ न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बंदूकधारियों ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें शहर के मेयर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। 

विज्ञापन

20 लोगों की मौत की आशंका

इस घटना को लेकर मैक्सिको के एक पत्रकार जैकब मोराल्स ने भी ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है, जिनमें 12 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि ग्युरेरो वायोलेंसिया का भीतरी इलाका है, जहां इस वक्त मेले की तैयारियां चल रही हैं। ग्युरेरो के गवर्नर इवेलिन पिनेडिया ने मेयर कॉनराडो मेनडोजा अलमेडा की हत्या और इस घटना पर दुख जताया। बता दें कि मैक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं लगातार अंजाम दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed