फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 hours of work in China, employees committing self-immolation, video viral

चीन में 12 घंटे काम, आत्मदाह कर रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल

Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 hours of work in China, employees committing self-immolation, video viral
अलीबाबा कंपनी - फोटो : iStock
काम के दबाव, कम सैलरी और भेदभाव के कारण चीन के ई-कॉमर्स क्षेत्र के कर्मचारी आत्महत्या कर रहे हैं। कोरोना महामारी ने उनका तनाव और बढ़ा दिया है। टेक कंपनियों के कर्मचारी भी इसके शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


होम डिलिवरी करने वाले ई-काॅमर्स कंपनियों के कर्मचारी कड़ाके की ठंड में भी खाने-पीने का सामान घर-घर पहुंचा रहे हैं। उनसे 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। खबर है कि ऐसे ही काम के दबाव में अली बाबा समूह के एक कर्मचारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। वह अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है। एक अन्य कंपनी के दो कर्मचारी खुदकुशी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अलीबाबा ग्रुप की ई-कॉमर्स कंपनी के ड्राइवर ने सैलरी नहीं मिलने के कारण आत्मदाह का प्रयास किया। चीनी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने लुई जिन नाम के इस ड्राइवर को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां इलाज चल रहा है। इन घटनाओं से चीन में ऐसी कंपनियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, जो कर्मचारियों से मनमाना काम ले रही हैं और उचित वेतन भी नहीं दे रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed