फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 bodies found after floating crane sank in China

China Chaba typhoon: चाबा तूफान की चपेट में आने से डूब गई थी क्रेन, 12 लोगों के शव हुए बरामद

Mon, 04 Jul 2022 08:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

चीन में चाबा तूफान की चपेट में आने के बाद रविवार को एक क्रेन ग्वांगडोंग प्रांत के तट पर डूब गई थी। इस हादसे में क्रेन में सवार 27 लोग लापता हो गए थे। जिनमें से 12 लोगों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं।  

विज्ञापन
12 bodies found after floating crane sank in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के तट पर चाबा तूफान की चपेट में आने के बाद एक क्रेन डूब गई थी। इस हादसे में क्रेन में सवार 27 लोग लापता हो गए थे। रविवार को हुई इस घटना में लापता हुए 12 लोगों के शव सोमवार को बरामद किए गए हैं। प्रांतीय समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने यह जानकारी दी। इससे पहले रविवार को हादसे के बाद बचाव के लिए भेजे गए 38 विमानों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


प्रांतीय समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बताया कि यांगजियांग शहर के पास चाबा तूफान से बचाव करते समय इसकी लंगर की चेन टूट गई थी और निगरानी प्रणाली के माध्यम से क्रेन को खतरे में पाया गया था। केंद्र ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जहां क्रेन डूबी थी, वहां से लगभग 50 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में  12 शव बरामद किए गए हैं। अब संबंधित विभाग शवों की शिनाख्त के लिए कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,  शेष लापता लोगों की तलाश के लिए कुल सात विमानों, 246 जहाजों और 498 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को लगाया गया है। गौरतलब है कि इस साल के तीसरे तूफान चाबा ने शनिवार को ग्वांगडोंग के माओमिंग शहर के तटीय इलाके में दस्तक दी थी। हालांकि, लापता लोगों के लिए खोज और बचाव के प्रयास अब भी जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed