फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 family member killed after vehicle plunges into Sheikhupura canal in pakistan

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत स्थित नहर में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 15 May 2021 09:15 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 May 2021 09:15 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
11 family member killed after vehicle plunges into Sheikhupura canal in pakistan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बचाव अधिकारियों के मुताबिक यह घटना लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हुई जब किला दीदार सिंह से आ रहा वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। यह वाहन खानकाह डोगरान की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर से शव निकाले गए। बचाव अधिकारी मुहम्मद फारूक ने बताया, ‘‘मृतकों में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरूष थे। सभी लोग एक ही परिवार के थे। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने सारे शव निकाल लिए हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बचाव अधिकारियों का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया होगा और यह नहर में जा गिरा। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने घटना पर शोक जताया और दिवंगत लोगों की आत्मा के लिए प्रार्थना की।पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed