फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nearly 200 National Guard members deployed to US President Joe Biden's inauguration test corona positive

नेशनल गार्ड के 100 से 200 जवान कोरोना पॉजिटिव, बाइडन के कार्यक्रम में थे मौजूद  

Sat, 23 Jan 2021 06:00 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sat, 23 Jan 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
Nearly 200 National Guard members deployed to US President Joe Biden's inauguration test corona positive
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस लेकर सख्त फैसले लेने के बीच वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब इसने सुरक्षाकर्मियों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन के पदग्रहण समारोह में मौजूद 100 से 200 नेशनल गार्ड के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये खबर रायटर्स के हवाले से आई है। 

 

बाइडन ने सख्त किए नियम
संयुक्त राज्य अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालते ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। बाइडन ने मास्क पहनने के नियमों को सख्त किया है और विदेशों से अमेरिका आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में 10 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अगले महीने चार लाख से बढ़कर पांच लाख तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बचने के लिए प्रभावी निर्णय लेना जरूरी है।

बाइडन ने कहा, हम इस समय एक राष्ट्रीय आपातकाल में हैं, और इस बार हम उसी के अनुसार व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के उस भरोसे को एक बाख फिर कायम करना चाहते हैं जिसे अमेरिकी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में खो दिया था।


व्हाइट हाउस के नए कोविड-19 रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर जेफ जाइंट्स ने ट्रंप प्रशासन पर बड़ी गलतियां करने और उन्हें न सुधारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जैसी स्थितियां हमें विरासत में मिली हैं वह जितनी खराब स्थिति में हैं कि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed