{"_id":"5ee63588730e5b2227390e6b","slug":"woman-and-her-two-daughters-consumed-poisonous-substance-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों के साथ निगला जहर, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटियों के साथ निगला जहर, मां की मौत
Sun, 14 Jun 2020 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के संधोल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। संधोल के बल्याली गांव में रविवार दोपहर को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। तीनों को संधोल सिविल अस्पताल में उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बेटियां अभी उपचाराधीन हैं। अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लग पाया हैं। संधोल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ही परिवार के अन्य सदस्य पालमपुर स्थित अपने दूसरे मकान में चले गए थे। घर पर पति, पत्नी व दो बेटियां और जेठ की एक बेटी ही थी। रविवार दोपहर को जेठ की बेटी कमरे में पढ़ाई कर रही थी और मृतक महिला की दोनों बेटियां खेल रही थीं। जबकि उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। अचानक ही जब महिला व उसकी दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पति को दी।
विज्ञापन
जिस पर तीनों को संधोल लाया गया और यहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि अभी पुलिस जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला व उसकी तीन व छह साल की बेटियों ने जहर खुद खाया या गलती से निगला गया। अभी तक मायका पक्ष की ओर से भी मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलु को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन