फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Founder Lalit Modi Claims How He Taken BCCI Profit 40 Crores to 47 Thousand Crores

Lalit Modi: 'BCCI से जुड़ा तो 40 करोड़ था बोर्ड का बैंक बैलेंस, 47 हजार करोड़ किया' ललित मोदी का बड़ा दावा

Sun, 17 Jul 2022 01:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 01:15 PM IST
सार

ललित मोदी ने कहा है कि जब वो बीसीसीआई के साथ जुड़े थे, तब बोर्ड के बैंक में सिर्फ 40 करोड़ रुपये थे, लेकिन जब उन पर बैन लगाया गया तब बोर्ड के खाते में 47,680 करोड़ रुपये थे। 
 

विज्ञापन
IPL Founder Lalit Modi Claims How He Taken BCCI Profit 40 Crores to 47 Thousand Crores
2008 से लेकर अब तक आईपीएल के मीडिया अधिकार की कीमत तीन गुना बढ़ी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुष्मिता सेन के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में आए ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि वो बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 40 करोड़ से 47 हजार करोड़ तक ले गए। उन्होंने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और काफी लंबा कैप्शन लिखा है। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई से लेकर मीडिया तक कई लोगों पर निशाना साधा है। मोदी ने पहले लिखा कि उनकी और सुष्मिता की शादी की खबरें लगाना और उन पर बात करना गलत है। वो दोनों दोस्त हैं और मीडिया को इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


ललित मोदी ने कहा "जब 2008 में मैने कहा था कि आईपीएल पर मंदी का असर नहीं पड़ेगा तो सभी उन पर हंस रहे थे। अब वही लोग बीसीसीआई में बैठकर मजे ले रहे हैं। पूरी दुनिया को पता है कि मैंने यह सब अकेले किया। बीसीसीआई के किसी बंदर ने एक काम नहीं किया। सब वहां पर रोज के 500 डॉलर के लिए आए थे। आज आप और किसको जानते हैं, जिसने कुछ ऐसा बनाया है, जो देश को जोड़ता है और खेल का मजा दिलाता है, जो मैंने किया। क्या आपको लगता है कि आपके मुझे भगोड़ा कहने से मुझे फर्क पड़ता है।"
विज्ञापन


मैंने बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 40 करोड़ से 46 हजार करोड़ तक पहुंचाया
इसके बाद उन्होंने लिखा कि वो एक अमीर घराने में पैदा हुए थे, उन्हें रिश्वत लेने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने यह भी याद दिलाया की वो रायबहादुर गुजरमाल मोदी के सबसे बड़े पोते हैं। उन्होंने आगे लिखा "मैं पैसा लेकर आया, न कि लेकर भागा, और खासकर जनता का पैसा। कभी भी किसी सरकार का पैसा लेकर नहीं भागा। यह आपके जागने का समय है। जब मैं अपने जन्मदिन 29 नवंबर 2005 को बीसीसीआई के साथ जुड़ा था, तब बोर्ड के खाते में 40 करोड़ रुपये थे, जब मुझे बैन किया गया तब तक बोर्ड के खाते में 47,680 करोड़ रुपये आ गए थे। 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर। क्या किसी एक जोकर (बीसीसीआई आधिकारी) ने मदद की। उन्हें यह तक पता नहीं था कि सब कुछ शुरू कैसे करना है। अब वो हीरो की तरह व्यवहार करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित मोदी ने ही आईपीएल की शुरुआत की थी और इस लीग का पूरा फॉर्मेट तैयार किया था। आईपीएल की वजह से बीसीसीआई की कमाई कई गुना बढ़ गई और अब यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में शुमार हो चुकी है। आईपीएल की कमाई के चलते ही बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed