फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Social media reaction after Virat Kohli Sets Another Captaincy Record by winning toss in 1st test and Surpassing Mohammad Azharuddin

IND vs SA: विराट कोहली ने टॉस जीतकर बनाया अनोखा कीर्तिमान, सोशल मीडिया पर फैंस ने यूं जताई खुशी

Sun, 26 Dec 2021 05:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में विराट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के साथ ही उन्होंने कप्तानी में एक नया कीर्तिमान बना लिया

विज्ञापन
IND vs SA: Social media reaction after Virat Kohli Sets Another Captaincy Record by winning toss in 1st test and Surpassing Mohammad Azharuddin
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में विराट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के साथ ही उन्होंने कप्तानी में एक नया कीर्तिमान बना लिया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


मैच से पहले सिक्का उछलने के साथ ही विराट की किस्मत ने साथ दिया और उन्होंने एक अहम टॉस जीता। इसके साथ ही कप्तान कोहली 67 मैचों में 30 के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए। विराट के चेहरे पर टॉस जीतने की खुशी भी साफ़ दिखी और वह मुस्कुराते नजर आए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विराट पिछले कुछ समय से लगातार टॉस हार रहे थे। आईपीएल 2021 से लेकर टी-20 वर्ल्ड कप तक, उन्हें अधिकतर मौकों पर टॉस के मामले में निराशा हाथ लगी। यही कारण है कि टॉस को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा था। हालांकि रविवार को टॉस जीतने पर फैंस ने मीम्स के जरिए अपनी खुशी जताई और विराट को बधाइयां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed