{"_id":"61c8b4936d96e051e6217770","slug":"ind-vs-sa-1st-test-had-conversations-with-rahul-dravid-about-sticking-to-plan-and-being-disciplined-reveals-mayank-agarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: राहुल द्रविड़ की बनाई योजना के तहत खेले भारतीय खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल ने बताई पहले दिन की रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: राहुल द्रविड़ की बनाई योजना के तहत खेले भारतीय खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल ने बताई पहले दिन की रणनीति
Sun, 26 Dec 2021 11:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:59 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 60 रन की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने मैच के बाद टीम की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने नए कोच राहुल द्रविड़ के टीम पर प्रभाव के बारे में कहा, 'खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत अनुशासन के साथ खेलने के बारे में थी।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से केएल राहुल (122*) और अजिंक्य रहाणे (40*) रन बनाकर क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 73 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 60 रन की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने मैच के बाद टीम की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने नए कोच राहुल द्रविड़ के टीम पर प्रभाव के बारे में कहा, 'खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत अनुशासन के साथ खेलने के बारे में थी। राहुल द्रविड़ ने हमें अनुशासित बने रहने और योजना पर अमल करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका या कहीं और योजना के अनुसार खेलना है और मौके का इंतजार करना है। स्टंप के करीब आ रही गेंदों को खेलना है और बाहर जाती ज्यादा से ज्यादा गेंदों को छोड़ना है। मुझे खुशी है कि हम ऐसा कर सके।’
विज्ञापन
मयंक ने कहा, ‘तीन विकेट पर 272 रन के स्कोर का श्रेय हमारी बल्लेबाजी इकाई को जाता है, हमने अच्छा खेल दिखाया। योजना थी कि जो क्रीज पर जम जाए, वह खेलता रहेगा और राहुल भाई ने ऐसा किया।’’
विज्ञापन
राहुल के शतक के अलावा भारत के लिए साझेदारियां भी अहम रही। उन्होंने कहा, ‘राहुल का शतक जड़ना अहम था। हमने साझेदारियां निभायीं और वो भी अहम थी। उन्होंने पहले मेरे साथ, फिर विराट भाई और रहाणे के साथ साझेदारी की। मैं उम्मीद करता हूं कि वे ऐसा करना जारी रखें।’
मयंक ने कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर मैच से पूर्व काफी अभ्यास सत्र किए खासकर मध्य विकेट पर ताकि परिस्थितियों का अंदाजा लग सके। यह पूछने पर कि भारत के लिए आदर्श स्कोर क्या होगा तो उन्होंने कहा, ‘हम ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाहते हैं ताकि खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकें। कल पहला घंटा अहम होगा। अगर हम इसमें अच्छा करते हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना सकते हैं।’