फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: KIIT founder Achyuta Samanta said- Our focus will be on health care sector for next five years

West Bengal: केआईआईटी के संस्थापक अच्युता सामंत बोले- अगले पांच वर्ष हेल्थ केयर सेक्टर पर रहेगा हमारा फोकस

Wed, 22 Nov 2023 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 Nov 2023 05:57 PM IST
सार

अमर उजाला के साथ खास बातचीत में अच्युत सामंत ने कहा, दोनों ही संस्थानों में इस समय पूरे देश के विद्यार्थियों सहित 65 विभिन्न देशों के विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में दुनिाय में देश का नाम रोशन कर रहे हैं...

विज्ञापन
West Bengal: KIIT founder Achyuta Samanta said- Our focus will be on health care sector for next five years
केआईआईटी के संस्थापक अच्युता सामंत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रीयल टेक्नोलॉजी (KIIT) एवं कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KIIS) के संस्थापक अच्युत सामंत ने कहा है कि शिक्षा के साथ ही अब उनकी संस्था ओडिशा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने कदम रखने जा रही है। उन्होंने कहा, शिक्षा के साथ-साथ अब संस्था का फोकस अगले पांच वर्ष हेल्थ केयर के क्षेत्र में रहेगा। उन्होंने कहा, शिक्षा के साथ-साथ लोगों का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में अच्युत सामंत ने कहा, दोनों ही संस्थानों में इस समय पूरे देश के विद्यार्थियों सहित 65 विभिन्न देशों के विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में दुनिाय में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन

सामंत ने कहा, शिक्षा के साथ-साथ अब हम ओडिशा में अपना ध्यान हेल्थ केयर सेक्टर में लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, संस्था आने वाले पांच वर्षों में इस पर ध्यान केंद्रित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इससे पहले शिक्षा और समाज सेवा में काफी काम कर चुके हैं। इसके साथ ही हम समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंच रहे हैं। सामंत ने कहा, हम समाज सेवा के अलावा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आर्ट ऑफ गिविंग की बात करते हुए कहा, हम समाज को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हमें कैसे दूसरों को देना है। देने की परंपरा अब लुप्त प्राय हो रही है। हम आर्ट ऑफ गिविंग के माध्यम से लोगों को देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भगवान की बड़ी कृपा है कि उन्होंने मुझे माध्यम बनाया और अब तक 25 मंदिरों का निर्माण भी कर चुका हूं। लोगों को अध्यात्म के साथ जोड़ने का काम भी संस्था कर रही है।

विज्ञापन

अच्युत सामंत ने कहा, आज भी मैं उसी तरह से रहता हूं, जैसा कि पहले रहता था। हमारी संस्था ने तीस साल पूरे कर लिए हैं। हम खेल के क्षेत्र में सबसे अधिक योगदान दे रहे हैं। हाल ही में संपन्न एशियाड गेम्स में हमारी संस्था के 14 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। संस्था ने ओलंपियन पैदा किए। इनमें से चार बच्चों ने मेडल जीते। इनमें से दो को स्वर्ण और दो को सिल्वर मेडल मिला था। इसी तरह से हाल में नेशनल गेम्स गोवा में संपन्न हुए, उसमें हमारी संस्था के 21 खिलाड़ियों को मेडल मिले। उन्होंने कहा, इस समय हमारी संस्था में पूरे देश से बच्चे आ रहे हैं। इसके साथ ही 65 विभिन्न देशों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन कर रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी, ऐसी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed