फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Foreign vessel ship stuck in Hooghly river of Bengal

West Bengal: बंगाल के हुगली नदी में विदेशी कंटेनर जहाज फंसा

Wed, 02 Aug 2023 07:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 02 Aug 2023 07:13 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मलेशिया के पोर्ट केलांग से 338 कंटेनर लेकर यह जहाज कोलकाता डॉक सिस्टम के तहत नेताजी सुभाष डॉक आ रहा था। फिलीपींस से जहाज के मास्टर एडविन दीन रामस के साथ फिलीपींस और मलेशिया की राष्ट्रीयता वाले 20 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं...

विज्ञापन
West Bengal: Foreign vessel ship stuck in Hooghly river of Bengal
Vessel - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता प्राधिकरण ने बताया है कि एक विदेशी कंटेनर तकनीकी कारणों से बुधवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के गारचुमुक के पास पुकुरिया प्वाइंट पर हुगली नदी में फंस गया। 140 मीटर लंबा कंटेनर जहाज, एमटीटी सिंगापुर की स्टीयरिंग में कोई दिक्कत आ गई है। चालक दल से सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मलेशिया के पोर्ट केलांग से 338 कंटेनर लेकर यह जहाज कोलकाता डॉक सिस्टम के तहत नेताजी सुभाष डॉक आ रहा था। फिलीपींस से जहाज के मास्टर एडविन दीन रामस के साथ फिलीपींस और मलेशिया की राष्ट्रीयता वाले 20 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। जहाज के मालिक एडविन दीन रामस, फिलीपींस और मलेशिया के सभी चालक दल के 20 सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि जहाज सुबह 11.30 बजे फंस गया। कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह से एक पायलट जहाज पर है और इसे खींचने के लिए कोलकाता और हल्दिया से टग भेजे गए हैं। उच्च ज्वार के दौरान यह प्रक्रिया बुधवार रात या गुरुवार तड़के तक पूरी होने की उम्मीद है। अभी तक कोई तेल रिसाव नहीं देखा गया है। मास्टर को कंटेनरों को ठीक से बांधने की सलाह दी गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी कंटेनर में पानी न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed