फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP leader's house and shop set on fire due to election rivalry

West Bengal: चुनावी रंजिश के चलते BJP नेता के घर और दुकान में लगाई आग

Tue, 18 Jul 2023 03:52 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने रात में घटना को अंजाम दिया है। टिकाशी इलाके में खेजुरी ने तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा का दावा है कि वो उस जीत का ‘जश्न’ इस तरह से मना रहे हैं...

विज्ञापन
West Bengal: BJP leader's house and shop set on fire due to election rivalry
West Bengal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी हिंसा रुकने का नाम नही ले रही है। राजनीतिक हिंसा से लोग त्रस्त हैं। कहीं आरोप सत्तापक्ष पर लग रहे हैं तो कहीं विपक्ष पर लेकिन स्थिति है कि सुधर नहीं रही है। एक दिन पहले ही एक तृणमूल कार्यकर्ता को बांध कर पीटने के मामले के बाद अब भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर और दुकान में सोमवार की रात को आगजनी की खबर है। घर मे सो रहे लोगों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि सोमवार की घटना से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने यह सब किया है।

विज्ञापन

भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने रात में घटना को अंजाम दिया है। टिकाशी इलाके में खेजुरी ने तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा का दावा है कि वो उस जीत का ‘जश्न’ इस तरह से मना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को उत्तम बारिक व अन्य तृणमूल नेता चटनाबाड़ी गांव आए थे। भाजपा का आरोप है कि नेताओं में वहां पर तीखी बहस की। इसी बीच देर रात भाजपा के मंडल महासचिव गोपाल पाल के घर और दुकान में आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर खेजुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय तृणमूल लोगों का दावा है कि सोमवार को हुई इतनी बड़ी घटना से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

सत्ता पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भूसा गोदाम में रखे सामान को हटाकर उसमें आग लगाकर अशांति का नया माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक राज्य में चुनावी हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की हुई थी कोशिश

दूसरी ओर, तृणमूल का दावा है, भाजपा नाटक कर रही है। खेजुरी-1 ब्लॉक का टिकाशी ग्राम पंचायत में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को पेड़ से बाधकर पीटने और फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर मारने की कोशिश की गई थी। इसका आरोप भाजपा पर लगा है। घायल तृणमूल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed