फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By-election results Tight security Nagaon Assam and west Bengal Rejinagar Nandigram vote counting hindi news

उपचुनाव के नतीजों का इंतजार: असम के नगांव और बंगाल के रेजनीगर-नंदीग्राम में कड़ी सुरक्षा, मतगणना शुरू

Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/कोलकाता। Published by: एन अर्जुन Updated Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

बंगाल की दो विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। असम की नगांव सीट और बंगाल के रेजनीगर-नंदीग्राम में कड़ी सुरक्षा के बीट मतगणना शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
By-election results Tight security Nagaon Assam and west Bengal Rejinagar Nandigram vote counting hindi news
बंगाल और असम में उपचुनाव के नतीजों पर नजरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम और पश्चिम बंगाल में छह अक्तूबर को हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम तथा रेजीनगर विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे। मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के प्रवेश की व्यवस्था भी तय कर दी गई है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना
नगांव लोकसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना होगी। नगांव लोकसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए तीन स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 14 टेबल लगाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के 18 से 22 दौर हो सकते हैं। इस वजह से अंतिम परिणाम आने में समय लग सकता है। मतगणना शुरू होने से पहले स्ट्रांग रूम खोले गए। इसके लिए सुबह करीब छह बजे ही निर्धारित प्रक्रिया शुरू हो गई। स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान अधिकृत प्रत्याशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को नगांव लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था। मतदान के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दल और प्रत्याशी नतीजों को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों के साथ तस्वीर साफ होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदीग्राम और रेजीनगर में भी आठ बजे से ही गिनती 
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी सुबह आठ बजे से ही शुरू हुई। दोनों सीटों पर मतदान के दौरान राजनीतिक गतिविधियां और सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में रही थीं। इसे देखते हुए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर प्रवेश को नियंत्रित रखने के साथ अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारी रखी है।


नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजर
नगांव लोकसभा के साथ नंदीग्राम और रेजीनगर के नतीजे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। तीनों सीटों पर मुकाबले के परिणाम से संबंधित क्षेत्रों की राजनीतिक तस्वीर पर असर पड़ सकता है। मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक दौर के परिणाम जारी किए जाएंगे। मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों की कई दिनों से चली आ रही चुनावी परीक्षा का परिणाम भी सामने आ जाएगा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के रुझान आने लगे हैं। अब दोपहर तक कई सीटों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है, जबकि अंतिम परिणाम संबंधित सीट पर मतगणना के दौर और प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed