फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata: 35 lakh recovered from Bada Bazar, two were arrested on Thursday with Rs one crore cash

Kolkata: कोलकाता के बड़बाजार से 35 लाख बरामद, गुरुवार को एक करोड़ रुपये कैश के साथ दो की हुई थी गिरफ्तारी

Fri, 10 Feb 2023 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

शुक्रवार को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से बड़ाबाजार इलाके के कॉटन स्ट्रीट और बाबूलाल बजाज स्ट्रीट इलाके में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 500 और 2000 रुपये के नोटों में भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है...

विज्ञापन
Kolkata: 35 lakh recovered from Bada Bazar, two were arrested on Thursday with Rs one crore cash
Kolkata: Cash - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पैसों के बंडल का मिलना जारी है। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने बड़बाजार स्थित एक संस्था के कार्यालय से 35 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस का अनुमान है कि हवाला के जरिए इस पैसे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से बड़ाबाजार इलाके के कॉटन स्ट्रीट और बाबूलाल बजाज स्ट्रीट इलाके में छापेमारी की। सूत्रों से सूचना मिलने पर निजी संस्था के कार्यालय में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इतनी बड़ी रकम मिली है। 500 और 2000 रुपये के नोटों में भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पैसे क्यों थे, इसका कोई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन

एक करोड़ कैश के साथ दो गिरफ्तार

इसी तरह से गुरुवार को एआरएस और एसटीएफ की टीम ने दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट से एक करोड़ रुपये के नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि जिस कार के जरिए रुपयों को ले जाया जा रहा था, उसका मालिक 25 फर्जी कंपनियों का भी निदेशक है। नगदी के साथ दुलाल रॉय और मुकेश सारस्वत को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ही ड्राइवर हैं। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की, तो पता चला कि ये रुपये निशित राय के हैं, जिसकी गाड़ी थी। निशित के नाम 25 सेल कंपनियां दर्ज हैं। इसकी जानकारी अब सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम इसकी पड़ताल में जुट गई है। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed