फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal From Ram Rajya to Ganga Yatra special themes for Durga Puja pandals this year

बंगाल: दुर्गापूजा में इस बार रामराज से लेकर गंगा यात्रा तक के होंगे दर्शन, इस बार पंडालों में क्या खास?

Mon, 05 Oct 2026 10:05 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 Oct 2026 10:05 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान अलग माहौल होता है। इस बार रामराज से लेकर गंगा यात्रा तक के दर्शन होंगे। इस बार पंडालों में क्या खास होगा? जानिए

विज्ञापन
West Bengal From Ram Rajya to Ganga Yatra special themes for Durga Puja pandals this year
बंगाल के पूजा पंडालों में खास थीम - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

पश्चिम बंगाल की दुर्गापूजा में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। सरकार बदली है तो कुछ पूजा समितियों की थीम में बदले राजनीतिक-सामाजिक माहौल की झलक भी दिखाई दे रही है, हालांकि पूरे शरदोत्सव की तस्वीर इससे कहीं व्यापक है। कहीं रामराज के जरिये आदर्श समाज, शांति और सुशासन का संदेश है, कहीं गंगा की यात्रा को पंडाल की कहानी बनाया गया है और कहीं पद्म के जरिये भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को सामने रखा गया है।

विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन के बाद कुशासन से सुशासन की ओर

मध्य कोलकाता की तारा चंद दत्ता स्ट्रीट स्थित यंग बॉयज क्लब ने अपनी 57वीं दुर्गापूजा में रामराज को थीम बनाया है। पंडाल में भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ शांति, गरिमा, न्याय और सद्भाव से जुड़े पोस्टर और चित्र होंगे। आयोजकों ने अपनी थीम को मई में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद कुशासन से सुशासन की ओर बदलाव के संदेश से जोड़ा है।

विज्ञापन


पूर्व मेदिनीपुर के कारीगर सूखे पत्तों, फूलों, से पंडाल तैयार कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक उद्देश्य पंडाल की कलात्मकता के साथ न्याय, जिम्मेदारी, सद्भाव और करुणा का संदेश देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पंडालों में क्या खास

  • यंग बॉयज क्लब: ‘राम राज
  • कुम्हारटोली पार्क: ‘गंगोत्री से गंगा’
  • सुरुचि संघ, न्यू अलीपुर: ‘पद्म’
  • कुम्हारटोली: पारंपरिक ‘शाबेकी’ प्रतिमाओं पर जोर

गंगा की यात्रा से पद्म तक

कोलकाता के कुम्हारटोली पार्क की इस साल की थीम गंगोत्री से गंगा है। हिमालय के गंगोत्री से निकलकर गंगा के समुद्र तक पहुंचने की यात्रा को पंडाल की कला और प्रस्तुति के जरिये दिखाया जा रहा है।

  • नदी को भारतीय जीवन, संस्कृति और आस्था से जोड़ते हुए पूरी थीम तैयार की गई है। दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर स्थित सुरुचि संघ ने इस बार ‘पद्म’ को विषय बनाया है। कमल को भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह सुरुचि संघ की 74वीं पूजा है।

कुम्हारटोली में परंपरा पर जोर

पंडालों में नई थीम और प्रयोग जारी हैं, लेकिन प्रतिमाओं के मामले में पारंपरिक शाबेकी रूप पर जोर दिखाई दे रहा है। कुम्हारटोली के कारीगर बाबू पाल कहते हैं, भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर ज्यादा जोर है क्या, इस पर कहें तो बिल्कुल जोर तो है ही। बारिश और बढ़ती लागत ने कारीगरों की मुश्किल भी बढ़ाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed