फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Gold Smuggling: BSF nabs smuggler with gold biscuits worth around Rs 3 crore on Indo Bangladesh border

Gold Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF ने करीब तीन करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर को दबोचा

Fri, 26 May 2023 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 May 2023 07:59 PM IST
सार

बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक भारत-बाग्लादेश की उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों जानकारी मिली थी कि सोने की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है...

विज्ञापन
Gold Smuggling: BSF nabs smuggler with gold biscuits worth around Rs 3 crore on Indo Bangladesh border
Gold Smuggling - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने करीब तीन करोड़ रुपये के (36) सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रदीप रॉय चौधरी, जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक भारत-बाग्लादेश की उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों जानकारी मिली थी कि सोने की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है। एक ट्रक चालक खाली ट्रक के साथ बांग्लादेश से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है। जैसे एक ट्रक भारतीय सीमा में प्रवेश किया जवानों उसकी तलाशी ली।इस दौरान जवानों को ट्रक की केबिन में स्पीकर बॉक्स के पीछे कपड़े में लिपटे हुए 36 सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

विज्ञापन

इसके बाद जवान तस्कर को ट्रक व सोने समेत चौकी में लेकर आए। पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रदीप रॉय चौधरी, गांव तालीखोला (मोतीगंज), जिला उत्तर 24 परगना के रूप मे हुई। जब्त सोने का वजन 4797.178 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत 2,93,10,758 रुपये है। पकड़े गए तस्कर और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम हाउस कोलकाता में पीएंडआई शाखा को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed