{"_id":"580bae5f4f1c1b716b706b87","slug":"villagers-demonstrated-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्प्रतारी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्प्रतारी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा रोष है। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के साथ 18 जुलाई को गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना को तीन माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता और उसके परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल के पुरानी कचहरी स्थित कार्यालय में पहुंचे। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया। साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।