फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   VIDEO : Elderly people were crying under the statue of a freedom fighter, you will be shocked to know the reason

VIDEO : स्वतंत्रता सेनानी पिता की प्रतिमा के नीचे रो रहे थे बुजुर्ग, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
Sachin Soni सचिन सोनी
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
VIDEO : Elderly people were crying under the statue of a freedom fighter, you will be shocked to know the reason
झांसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम आजाद के बुजुर्ग पुत्र राजगुरू के पास न दो वक्त की रोटी का इंतजाम है और न ही रहने के लिए छत है। शनिवार को वह अपने पिता की प्रतिमा के नीचे बैठकर रो रहे थे। सूचना पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उन्हें रैन बसेरा पहुंचाया। स्वतंत्रता सेनानी सीताराम आजाद का जन्म झांसी में वर्ष 1919 में हुआ था। उन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी और 1942 से 1944 तक सात बार जेल भी गए। उनके बेटे राजगुरू इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पहले वह किराये के मकान में रहते थे लेकिन किराया न दे पाने से घर खाली करना पड़ा। बीच में वह लकवाग्रस्त भी हो गए। इस समय पत्रकार भवन के पास स्थापित उनके पिता की प्रतिमा का चबूतरा ही उनका बसेरा है। शनिवार को वह इस कदर टूट गए कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें सरकारी निवास उपलब्ध कराए। जब तक उनके रहने की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वह हर संभव मदद करेंगे। अभी उनके रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान रोहित अग्रवाल, शफीक अहमद, आदित्य नारायण दुबे मौजूद रहे। (अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ ब्लू ड्रम केस: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला

14 Oct 2026

दीवाली से पहले लाखों कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बोनस का हुआ एलान

14 Oct 2026

सीजेपी प्रोटेस्ट: सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को क्या सजा हो सकती है?

14 Oct 2026

ट्रंप रूस डीजल डील: चीन का नाम लेकर ट्रंप ने इन देशों पर उतारा गुस्सा, कहा- वामपंथी सनकी

14 Oct 2026

हवा में उड़ते प्लेन को मिली हाईजैक की धमकी,जयपुर में क्यों हुई लैंडिंग ?

14 Oct 2026
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव: गांधीनगर में BJP की जीत, अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे ये तीखे सवाल

13 Oct 2026

मोदी कैबिनेट के मंत्री एल. मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा सीट भी छोड़ी

13 Oct 2026
विज्ञापन

सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल, 17 अक्टूबर तक सभी उड़ानें रद्द

13 Oct 2026

लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त बुधवार को होगी जारी, 14 अक्तूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपये

13 Oct 2026

दिल्ली पुलिस की हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, भड़के अभिजीत दिपके; बोले- 'पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा'

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed