{"_id":"67eccd67e818e6fb4e0caaf0","slug":"video-two-accused-arrested-for-blackmailing-by-posing-as-journalists-in-amritsar-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमृतसर में खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : अमृतसर में खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के दो आरोपी काबू
खुद को पत्रकार और शिव सेना के नेता बताकर महिलाओं के साथ वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वरुण कपूर निवासी छेहरटा और अनिल सिंह निवासी अजनाला रोड समेत पुलिस ने पूजा, कुलदीप कौर, कुलविंदर कौर और मोनिका को भी नामजद किया है। महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रेड कर रही हैं। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने गिरोह बनाया हुआ था। इनका मुखिया वरुण कपूर है। आरोपी शहर के पैसे वाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। जब इनकी महिला साथी उन लोगों से मिलती तो वहां आरोपी चुपके से उनकी वीडियो बना लेते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। लोग खुद की बदनामी होने के डर से आरोपियों को लाखों रुपये दे रहे थे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने एक ग्रंथी सिंह जूझार सिंह को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उनसे दस लाख रुपये मांगे, लेकिन जुझार सिंह ने तुरंत थाना मकबूलपुरा में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया। आरोपी न तो पत्रकार हैं और न ही शिव सेना के साथ इनका कोई संबंध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।