{"_id":"6a85ddcfc6c03bb42e0b07ac","slug":"video-horrific-accident-on-jhansi-lalitpur-highway-woman-and-young-child-killed-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला और मासूम की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला और मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर बुधवार देर रात बबीना के महिमा ढाबे के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार चार लोग झांसी से सुकुवां गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे आरा मशीन के आगे महिमा ढाबे के पास पहुंचे, पीछे से झांसी की ओर से ललितपुर जा रहे कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कंटेनर में फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने कंटेनर रोकने के बजाय उसे दौड़ा दिया। बाइक कंटेनर में फंसी होने के कारण करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर प्रिया सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला और मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुरुष घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीओ के मुताबिक, मृतकों और घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर उनकी पहचान कराने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।