{"_id":"6b01dc5f68982c200702595f","slug":"video-students-were-made-aware-through-information-about-traffic-rules-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यातायात नियमों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:31 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यातायात माह 2026 के तहत शनिवार को खातीबाबा स्थित बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और मिशन शक्ति सहित विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्र भारत के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि और सलामी के साथ हुई। मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी राघव और यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह का स्वागत विद्यालय प्रबंधक अरशद खान एवं चीफ ट्रैफिक वार्डन शिवप्रताप तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी राममूर्ति ने स्वागत भाषण दिया।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और 1098 एवं 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी। यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी राघव ने सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालकों को सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए, जबकि पैदल चलने वालों को सड़क के दाईं ओर चलना चाहिए, ताकि वे सामने से आने वाले वाहनों को देख सकें और दुर्घटनाओं से बच सकें।
इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आराध्या शाक्य ने प्रथम, जागृति माहौर ने द्वितीय और कृष्ण शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करिश्मा, कृष्ण झा, प्रियंका अहिरवार, दीपा अहिरवार, शिवा माहौर, अभिजय माहौर और अनीता शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
यातायात माह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक वार्डन अंबिका श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, पीयूष शर्मा, जगमोहन बड़ौनिया, संजीव दुबे और जुगल किशोर कुशवाहा को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक कपिल और ट्रैफिक वार्डन जगमोहन बड़ौनिया ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अरशद खान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रेमनगर शेर सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह, नैनागढ़ चौकी प्रभारी अंकित राणा, उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव, आनंद मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, मनतशा खान, सीमा सक्सेना, क्रांति तोमर, गौरव वाजपेई, रीबा परवीन, विवियन, फलक खान, अफजल खान, मीनाक्षी कश्यप और ममता शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।