{"_id":"6ac695a4170dc36455098bfa","slug":"video-sp-congress-protest-over-sir-memorandum-submitted-to-the-president-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर को लेकर सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसआईआर को लेकर सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम काटे जाने और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की अगुवाई में सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से कई लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर टिकी है। उन्होंने मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक एवं बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, स्वदेश यादव, रोहित पारीछा, विजय झांसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।