बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain increases water inflow into dams; Bhavni and Jamdar gates opened.

बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ी, भावनी और जमड़ार के गेट खुले

Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:53 PM IST
Rain increases water inflow into dams; Bhavni and Jamdar gates opened.
ललितपुर। जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से भावनी और जमड़ार बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर निर्धारित सीमा से अधिक पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने दोनों बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी है। गेट खोले जाने से पहले विभाग ने बांधों के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। इस साल जून और जुलाई में मानसून की बारिश मानक से कम होने के कारण लोग सूखे की आशंका से चिंतित थे। अगस्त में मानसून सक्रिय होने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश से नदी-नालों में पानी बढ़ने लगा और यह पानी बांधों तक पहुंचने से जलस्तर में भी लगातार इजाफा हुआ। पिछले दो-तीन दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। तहसील तालबेहट के बार क्षेत्र में स्थित भावनी बांध और महरौनी तहसील क्षेत्र में स्थित जमड़ार बांध के कैचमेंट एरिया में भी अच्छी बारिश हुई। इससे दोनों बांधों में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर निर्धारित सीमा से अधिक पहुंचने लगा। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए रविवार को जमड़ार बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी। बांध में पानी की आवक लगातार अधिक बनी रहने के कारण सोमवार दोपहर दो गेट खोलकर 2013 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। वहीं भावनी बांध में भी पानी की आवक बढ़ने और जलस्तर बढ़ने पर सोमवार शाम पांच बजे गेट खोल दिए गए। यहां से 2051 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांधों के गेट खोले जाने से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया। लोगों से नदी और नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी दोनों बांधों के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। निर्धारित जलस्तर होने पर बंद होंगे गेट सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जमड़ार और भावनी बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से दोनों बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। जलस्तर निर्धारित सीमा से अधिक पहुंचने पर उसे नियंत्रित करने के लिए गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बारिश से सुकुवां-ढुकुवां और पारीछा बांध लबालब, खोले गए गेट

22 Aug 2026

शनिवार दोपहर और शाम को फिर हुई मूसलाधार बारिश

22 Aug 2026

राखियों की चमक से गुलजार हुआ मानिक चौक

22 Aug 2026

झांसी में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

21 Aug 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

20 Aug 2026
विज्ञापन

बालाजी धाम रस विहार कॉलोनी से निकली कलश यात्रा, भक्ति गीतों से गूंजा क्षेत्र

20 Aug 2026

कांवड़ यात्रा में उमड़ा भोले के भक्तों का सैलाब, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

20 Aug 2026
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला और मासूम की मौत

19 Aug 2026

अमर उजाला के ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम में छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

19 Aug 2026

शिक्षा भवन पर माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का विशाल धरना-प्रदर्शन

19 Aug 2026

कारगिल पार्क के पास पुलिया पर पाइपलाइन फटने से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों को परेशानी

19 Aug 2026

झांसी में 26 अगस्त को शानो-शौकत से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

18 Aug 2026

खाती बाबा मंदिर में हुआ 52वां विराट दंगल, शिवम यादव लहार रहे विजेता

18 Aug 2026

हनुमान मंदिर के पास झुका बिजली का खंभा, बार-बार लग रही आग, मंदिर में उतर रहा करंट

18 Aug 2026

नाग पंचमी पर नगरा के खाती बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

17 Aug 2026

नाग पंचमी पर निकली रामजानकी मंदिर की कलश शोभायात्रा

17 Aug 2026

पाइपलाइन डालकर भूले जिम्मेदार, उखड़ी सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान

17 Aug 2026

बीयू के छात्रों ने आरएफ डिटेक्शन कार्ड से बनाया स्मार्ट लॉक

15 Aug 2026

मिलेट से बनी बालूशाही बनी आकर्षण का केंद्र

15 Aug 2026

दीक्षांत समारोह में राशि के हुई स्टार्टअप की सराहना

15 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोविंद सागर बांध तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा

14 Aug 2026

विभाजन विभीषिका दिवस पर विस्थापितों का सम्मान, अभिलेख प्रदर्शनी में दिखी बंटवारे की पीड़ा

14 Aug 2026

झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह

13 Aug 2026

दुर्गम राह भी नहीं रोक सकी आस्था, झारखंड धाम में उमड़ा जनसैलाब

13 Aug 2026

पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार का होगा भव्य निर्माण, नौ माह में पूरा होगा काम

13 Aug 2026

पार्षद के होर्डिंग में सपा-कांग्रेस पर निशाना, मचा सियासी बवाल

13 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड की शानदार प्रस्तुति

13 Aug 2026

पीडीए सिर्फ चुनावी जुमला, चिंता है तो झारखंड क्यों नहीं जाते : साध्वी ज्योति निरंजन

13 Aug 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लक्ष्मी गेट से गल्ला मंडी तक गूंजे देशभक्ति के नारे

12 Aug 2026

दीक्षांत समारोह से पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से हटाया अतिक्रमण

12 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed