Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Grand *Aarti* of Goddess Ganga at Hazariya Mahadev Temple; chants of "Har-Har Mahadev" resonate at Pani Wali Dharamshala.
{"_id":"6a8c649e3fbcfc55c5023251","slug":"video-grand-aarti-of-goddess-ganga-at-hazariya-mahadev-temple-chants-of-har-har-mahadev-resonate-at-pani-wali-dharamshala-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हजारिया महादेव मंदिर में मां गंगा की महाआरती, पानी वाली धर्मशाला में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हजारिया महादेव मंदिर में मां गंगा की महाआरती, पानी वाली धर्मशाला में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
झांसी। वीरांगना की नगरी झांसी में विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया सोमवार को पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर परिसर में मां गंगा की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए और जय मां गंगा, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
गंगा समग्र कानपुर प्रांत झांसी महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काशी-बनारस से आए विद्वान पुरोहितों ने काशी और हरिद्वार की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की महाआरती की। इस दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा और आस्था का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सह संयोजक राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। अतिथियों ने कहा कि शास्त्रों में मां गंगा की महिमा अपार बताई गई है। सभी लोगों को वर्षा जल और नदियों के जल का संरक्षण करना चाहिए। जल ही जीवन है, इसलिए जल संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन अनिल मुस्तारिया ने किया। पीयूष रावत और महेंद्र भंडारी ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, दुष्यंत चतुर्वेदी, मनीष तिवारी, कमल सहगल, प्रमिल शर्मा, अतुल सिन्हा, संजय कच, सुनील पाराशर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।