Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sonia Gandhi’s revelation: Her first son had passed away—where did Rajiv and Sanjay bury him?
{"_id":"6af435a82d90c55db10a2ccd","slug":"sonia-gandhi-s-revelation-her-first-son-had-passed-away-where-did-rajiv-and-sanjay-bury-him-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा- पहले बेटे की हो गई थी मौत, राजीव-संजय ने उसे कहां दफनाया था?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा- पहले बेटे की हो गई थी मौत, राजीव-संजय ने उसे कहां दफनाया था?
राहुल गांधी से पहले भी राजीव और सोनिया गांधी के एक बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का खुलासा अब सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया है। सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के मुताबिक, 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। सामान्य प्रसव से जन्मा यह बच्चा तय समय से दो महीने पहले पैदा हुआ था। बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। इस खबर से राजीव और सोनिया पूरी तरह टूट गए। राजीव गांधी भी पत्नी के सामने फूट-फूटकर रोए थे।
लेकिन इसके बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि नवजात बच्चे का अंतिम संस्कार कैसे किया जाए? जब बच्चे को नदी में प्रवाहित करने की बात आई, तो सोनिया गांधी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को किसी भी कीमत पर नदी में नहीं बहाने देंगी। आखिरकार राजीव गांधी और संजय गांधी ने दिल्ली के मेहरौली में फिरोज गांधी के फार्महाउस पर उस बच्चे को दफना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।