पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बागपत में सुबह पेड़-पौधों बर्फ की चादर से ढके दिखे। यहां का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बिजनौर में भी लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फबाजी की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है।