Hindi News
›
Video
›
India News
›
Radhika Yadav Murder Case: Radhika's friend Himanshika reveals the secrets of the murder to the police!
{"_id":"687818b0ea233b8a99032449","slug":"radhika-yadav-murder-case-radhika-s-friend-himanshika-reveals-the-secrets-of-the-murder-to-the-police-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Radhika Yadav Murder Case: राधिका की दोस्त हिमांशिका ने पुलिस के सामने उगले हत्याकांड के राज!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Radhika Yadav Murder Case: राधिका की दोस्त हिमांशिका ने पुलिस के सामने उगले हत्याकांड के राज!
राधिका यादव हत्याकांड की जांच लगातार जारी है, लेकिन पुलिस के सामने अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतका की दोस्त हिमांशिका से फोन पर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान कई जानकारी मिली है। हिमांशिका ने पुलिस को बताया कि राधिका और हिमांशिका के बीच आखिरी बार जनवरी महीने में फोन पर बात हुई थी। बातचीत की यह लंबी अवधि का अंतराल जांचकर्ताओं के लिए कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दे कि राधिका की पिता के द्वारा हत्या करने के बाद हिमांशिका ने सोशल मीडिया पर आकर दो वीडियो में उसकी आपबीती के बारे में जिक्र किया था,उसके बाद पुलिस ने हिमांशिका से संपर्क कर जानकारी हासिल करने के साथ-साथ मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मांगे थे, लेकिन हिमांशिका ने पुलिस को इस बारे में मना कर दिया था।
दोस्त की गवाही और साक्ष्यों की तलाश पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू को खंगाल रही है। इसी कड़ी में राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका से पूछताछ की गई। पुलिस ने हिमांशिका से स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या उनके पास राधिका की हत्या से संबंधित कोई भी साक्ष्य या जानकारी है, जो जांच में मददगार साबित हो सके। हालांकि, हिमांशिका ने पुलिस के सामने साफ इनकार कर दिया कि उनके पास ऐसा कोई भी सबूत मौजूद है। जांच अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जनवरी के बाद से राधिका और हिमांशिका के बीच कोई संपर्क क्यों नहीं हुआ, खासकर तब जब राधिका के साथ यह दुखद घटना घटी। दोस्तों के बीच इतने लंबे समय तक संपर्क न होना, जबकि वे करीबी थे, पुलिस के लिए एक उलझाने वाला बिंदु है।
पुलिस अब हिमांशिका के बयान को अन्य उपलब्ध जानकारियों से मिलाकर देख रही है ताकि किसी भी विसंगति का पता लगाया जा सके। राधिका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अब पुलिस की सबसे बड़ी उम्मीद फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट पर टिकी है। पुलिस को राधिका यादव और उनके पिता दीपक यादव के फोन डाटा की विस्तृत फोरेंसिक रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। अधिकारियों का मानना है कि इन फोनों से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्य, जैसे कि कॉल रिकॉर्ड, मैसेज, सोशल मीडिया चैट, इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री और लोकेशन डाटा, इस मामले में निर्णायक साबित हो सकते हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को घटना से पहले की गतिविधियों, राधिका के संपर्कों और उनके अंतिम समय के बारे में महत्वपूर्ण सुराग दे सकती है। यह भी संभव है कि फोन डाटा से कोई ऐसा व्यक्ति या जानकारी सामने आए, जो अब तक पुलिस की पहुंच से दूर रहा हो। फिलहाल, पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और साथ ही अन्य संभावित सुरागों पर भी काम कर रही है। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और आम जनता भी न्याय की उम्मीद कर रही है। इमानुल ने कहा कि मेरा राधिका से संपर्क केवल शूटिंग के दौरान, कार्य से संबंधित संवाद तक सीमित था. हमारे बीच कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं था, और प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद हमारा कोई संपर्क नहीं रहा. उनके निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।