{"_id":"68d1792aadd891bbb5013376","slug":"kangana-ranaut-on-vikramaditya-singh-wedding-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut on Vikramaditya Singh Wedding: विक्रमादित्य सिंह की शादी पर क्या बोलीं कंगना रनौत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kangana Ranaut on Vikramaditya Singh Wedding: विक्रमादित्य सिंह की शादी पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
Kangana Ranaut on Vikramaditya Singh Wedding: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर डाॅ. अमरीन काैर से शादी रचाई है। यह विवाह समारोह बेहद सादे तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही मौजूद रहे। शादी के बाद विक्रमादित्य सिंह को जमकर बधाईयां मिल रही है। इस बीच, अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शादी की बधाई दी है।
दरअसल, मंडी जिला के सुंदरनगर में मीडियाकर्मियों के प्रश्नों के जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को बधाई दी और कहा कि विक्रमादित्य सिंह के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है बल्कि यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। उनके दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह मुझे बेहद प्यार करते थे और अपनी बेटी मानते थे। आज विक्रमादित्य शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं। ऐसे में हिमाचल के राजकुमार को शादी की बधाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।