Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India seeks consular assistance from Pakistan for six seafarers stranded at Karachi port for over six months

कराची बंदरगाह पर फंसे छह भारतीय नाविक: भारत ने पाकिस्तान के सामने उठाया मामला; कब होगी वतन वापसी?

Fri, 13 Nov 2026 08:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
India seeks consular assistance from Pakistan for six seafarers stranded at Karachi port for over six months
विदेश मंत्रालयके प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। - फोटो : ANI
भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर छह महीने से फंसे छह भारतीय नाविकों का मुद्दा उठाया है। इसके लिए औपचारिक अनुरोध किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत इस मामले को सुलझाने के लिए नौवहन कंपनियों के संपर्क में भी है।
विज्ञापन


नाविक जहाज से उतर क्यों नहीं पा रहे हैं?
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि देरी की वजह रोजगार और चालक दल से जुड़ा विवाद है। यह विवाद नाविकों और जहाज के मालिक के बीच है।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि समुद्री नियमों के तहत चालक दल के सदस्य तब तक जहाज नहीं छोड़ सकते, जब तक उनकी जगह दूसरी टीम नहीं आ जाती। जायसवाल ने कहा, असल में यह जहाज के मालिक और जहाज पर मौजूद कर्मचारियों के बीच का मामला है। आप यूं ही जहाज छोड़कर नहीं जा सकते। जहाज छोड़ने से पहले दूसरी टीम का आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि भारत इस मामले पर करीब से नजर रख रहा है। कई संबंधित पक्षों के साथ मिलकर इसका समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान के साथ राजनयिक स्तर पर भी बातचीत शुरू की गई है। साथ ही, संबंधित कंपनी से सीधे संपर्क किया गया है।

ये भी पढ़ें: साइबर ठगी पर गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में छापेमारी, 24 गिरफ्तार; कितनी रकम की हुई धोखाधड़ी?

उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, हम वहां इन लोगों और उनके नियोक्ता यानी नौवहन (शिपिंग) कंपनी तथा उसके एजेंट के संपर्क में हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है। हमने इस मुद्दे को पाकिस्तानी पक्ष के समक्ष भी औपचारिक रूप से उठाया है। हालांकि, मूल रूप से यह शिपिंग कंपनी और कर्मचारियों के बीच का व्यावसायिक विवाद है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे एक अन्य भारतीय नाविक अक्षय हरीश की मदद की जानकारी भी दी। अक्षय के पास पासपोर्ट और यात्रा से जुड़े दस्तावेज नहीं थे। उनकी भारत वापसी के लिए अब आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

अक्षय केरलम के कोल्लम जिले के प्रक्कुलम के रहने वाले हैं। जहाज से जुड़ी कई परेशानियों, क्षेत्रीय संघर्ष और जरूरी कागजात नहीं होने के कारण वह ईरान में फंस गए थे। उनके पास पासपोर्ट और यात्रा से जुड़े दूसरे दस्तावेज भी नहीं हैं।

भारतीय दूतावास ने क्या कदम उठाए?
अक्षय की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर को अक्षय ने भारतीय मिशन से संपर्क किया था। इसके तुरंत बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और बंदर अब्बास स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मदद के लिए कदम उठाए।

जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, हमारे भारतीय नाविकों की भलाई और सुरक्षा हमारे लिए बहुत अहम है। तेहरान में हमारे मिशन और बंदर अब्बास में हमारे वाणिज्य दूतावास ने पहले ही अक्षय हरीश नाम के एक नाविक से संपर्क किया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारतीय अधिकारियों ने उनकी वापसी के लिए आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी कर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, उन्होंने आपातकालीन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। अब अक्षय को यह प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही वह अब घर लौटने के लिए तैयार हैं। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द अपने घर, यानी केरलम और भारत लौट सकें। इस मामले में हम उनके नियोक्ता के लगातार संपर्क में हैं।

जापान से शुरू हुआ था अक्षय का सफर, फिर कैसे फंसे ईरान में?
अक्षय ने पांच दिसंबर 2025 को पलक्कड़ की एक भर्ती एजेंसी के जरिये शिपिंग कंपनी में नौकरी शुरू की थी। शुरुआत में वह जापान से एक जहाज पर सवार हुए थे। उनके परिवार के मुताबिक, अक्षय को उम्मीद थी कि उन्हें करीब 35 दिनों तक जहाज पर काम करना होगा। इस दौरान संपर्क की सुविधा भी नहीं होगी।

लेकिन करीब 35-36 दिनों बाद जब वह ईरान के एक बंदरगाह पर पहुंचे, तो चालक दल ने दुबई की ओर अपनी पहली समुद्री यात्रा की तैयारी की। इसी दौरान ईरान में युद्ध शुरू हो गया।

पाकिस्तान की दूसरी यात्रा में क्या परेशानी आई?
परिवार के मुताबिक, चावल पहुंचाने के लिए पाकिस्तान की उनकी पहली यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हुई थी। लेकिन दूसरी यात्रा में बड़ी कानूनी और प्रशासनिक दिक्कतें आ गईं।


पाकिस्तान के बंदरगाह अधिकारियों ने केबिन क्रू, मुख्य इंजीनियर और कप्तान के पासपोर्ट जब्त कर लिए। उनके कंटीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (सीडीसी) भी ले लिए गए। अधिकारियों ने ऐसा कप्तान के प्रमाणपत्रों में कुछ कमियां बताकर किया। इसके साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया गया।

मां ने किससे लगाई गुहार?
बेटे के अनिश्चित समय तक विदेश में फंसे रहने की आशंका से परेशान अक्षय की मां ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मदद मांगी। विधायक और मंत्री बिंदु कृष्णा ने इस मामले में दखल दिया। उन्होंने केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली में केरलम के विशेष प्रतिनिधि और ईरान में भारतीय दूतावास को सीधे पत्र लिखा। सांसद कोडिकुन्निल सुरेश और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को भी शिकायतें दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed