{"_id":"68a712fb9aa23e6d580e360f","slug":"gom-approves-scrapping-of-12-28-gst-slabs-know-the-impact-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"GST Reforms: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, ये चीजें होंगी महंगी, 12% और 28% वाला स्लैब कट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
GST Reforms: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, ये चीजें होंगी महंगी, 12% और 28% वाला स्लैब कट
सरकार अब GST सिस्टम को और आसान बनाने की तैयारी में है। अभी अलग-अलग सामान पर अलग टैक्स लगता है, जिससे आम लोगों को समझना भी मुश्किल होता है और कीमतें भी बढ़ जाती हैं। नए प्लान के मुताबिक ज्यादातर सामान पर सिर्फ दो ही स्लैब- 5% और 18% होंगे। वहीं, लग्जरी और “sin” सामान (जैसे महंगे प्रोडक्ट्स या तंबाकू-शराब जैसी चीजें) पर 40% टैक्स लगेगा। ये बदलाव दिवाली तक लागू हो सकता है।
केंद्र सरकार महंगाई को लेकर आम आदमी को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में जल्द चार जीएसटी स्लैब को घटाकर दो कर दिया जाएगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) के साथ हुई मीटिंग में केंद्र के एक सरल, दो-स्लैब वाली टैक्स सिस्टम के प्रस्ताव का सपोर्ट किया है. ग्रुप ने मौजूदा 12% और 28% के टैक्स स्लैब को खत्म करके 5% और 18% के डबल स्ट्रक्चर अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया गया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनी जीएसटी दरों पर मंत्री समूह (GoM) ने केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के तहत मौजूदा चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) खत्म करके इसे सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में बदलने पर मुहर लग गई है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।