फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi building collapse: Man seen trapped in blood-soaked debris!

दिल्ली इमारत हादसा: खून से लथपथ मलबे में दबा दिखा शख्स!

Sun, 06 Sep 2026 08:47 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 06 Sep 2026 08:47 PM IST
Delhi building collapse: Man seen trapped in blood-soaked debris!
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई... हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई... मलबे में 50 से 60 छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है... दमकल की आठ गाड़ियां और कई बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं... पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मलबे में जिंदगी तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है... चश्मदीदों के मुताबिक, इमारत में रेनोवेशन और बेसमेंट का काम चल रहा था और नीचे के पिलर कमजोर थे...

ये तस्वीरें दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन की हैं... जहां रविवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई... कुछ ही पलों में पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई...

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं... पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई... इसके बाद आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया...

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मलबे के नीचे 50 से 60 छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है... हालांकि, फंसे लोगों, घायलों या बचाए गए लोगों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है...

दमकल विभाग के मुताबिक, बचावकर्मियों ने मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा... रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर यह पता लगाने में जुटी है कि अंदर कोई और व्यक्ति तो फंसा हुआ नहीं है...

हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और अपने हाथों और उपलब्ध उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को तलाशने लगे...

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में मलबे के नीचे एक पैर फंसा हुआ दिखाई दिया... दमकलकर्मी उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए बेहद सावधानी से मलबा हटाते नजर आए...

चश्मदीदों का कहना है कि मलबे के अंदर से अभी भी आवाजें सुनाई दे रही हैं... ऐसे में हर मिनट रेस्क्यू टीम के लिए बेहद अहम है...

एक दुकानदार ने बताया कि हादसे से ठीक पहले तक सब कुछ सामान्य था... चश्मदीद के मुताबिक, उसकी दुकान घटनास्थल के पास ही है... अचानक इतनी तेज गड़गड़ाहट हुई, जैसे भूकंप आया हो... लोग घबराकर दुकान से बाहर भागे और बाहर निकलते ही धूल और धुएं का गुबार दिखाई दिया...

चश्मदीद ने दावा किया कि इमारत में रेनोवेशन का काम चल रहा था... बेसमेंट बनाया जा रहा था और ग्राउंड फ्लोर पर किराए के लिए कमरे तैयार किए जा रहे थे...

चश्मदीद का दावा है कि इमारत के ऊपरी हिस्से को मजबूत किया गया था, लेकिन नीचे के पिलर कमजोर थे... रेनोवेशन के दौरान मजदूर नीचे काम कर रहे थे और इसी दौरान इमारत ढह गई...

हालांकि, इमारत गिरने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है... प्रत्यक्षदर्शियों के दावों और घटनास्थल की स्थिति की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी...

इमारत हॉस्टल थी या सामान्य मकान, इसको लेकर भी स्थानीय लोगों के बयान अलग-अलग हैं... कुछ लोगों ने इसे घर बताया, जबकि कुछ के मुताबिक यहां छात्रों का हॉस्टल चल रहा था...

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग का पूरा फोकस रेस्क्यू ऑपरेशन पर है... मलबे को सावधानी से हटाया जा रहा है ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके...

पुलिस लगातार स्थानीय लोगों और तमाशबीनों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील कर रही है... ताकि बचाव दल को काम करने में परेशानी न हो और किसी दूसरे हादसे का खतरा न बढ़े...

घटना के कारणों को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है...

सत्य निकेतन का ये हादसा कई सवाल छोड़ गया है... अगर चश्मदीदों के दावे सही हैं तो रेनोवेशन और बेसमेंट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका की जांच जरूरी होगी...

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना है... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर गुजरते मिनट के साथ उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं... अब इंतजार है उन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का, जिनकी जिंदगी मलबे के नीचे अटकी हुई है...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सिराज पर टूटा वैभव का कहर, ठोके इतने रन!

06 Sep 2026

Saharanpur Masjid Demolished: Chandrashekhar Azad मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के | Iqra Hasan| Akhilesh

06 Sep 2026

Saharanpur Masjid Demolished: सहारनपुर में मलबे के नीचे मिला कुआं, 20 फीट गहराई देख चौंके लोग UP News

06 Sep 2026

देश के इन 10 से ज्यादा राज्यों में भीषण बारिश का IMD ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं!

06 Sep 2026

Weather Forecast 06 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

06 Sep 2026
विज्ञापन

डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनाए गए,राष्ट्रपति ने की अधिसूचना जारी

06 Sep 2026

देश के लाखों पुराने डीजल ट्रकों-बसों के मालिकों को केन्द्र सरकार ने दी ये खास राहत

06 Sep 2026
विज्ञापन

अडानी डिफेंस और IRRPL के बीच 5 साल का समझौता, 'आत्मनिर्भर भारत' को मिलेगा बढ़ावा

06 Sep 2026

जब विपक्ष में थे पीएम मोदी, 2013 के अपनी किस बात को पीएम ने किया याद?

05 Sep 2026

मायावती ने सहारनपुर मस्जिद पर योगी सरकार को क्या नसीहत दी?

05 Sep 2026

खबरों के खिलाड़ी: यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के भरोसे राहुल गांधी? क्या होगा कांग्रेस का प्लान?

05 Sep 2026

एसआरसीसी के मंच से अरुण जेटली को याद कर क्या बोले पीएम मोदी?

05 Sep 2026

मंडी में अधिकारियों पर खूब भड़कीं कंगना रनौत, जमकर लगाई लताड़

05 Sep 2026

सपा विधायक मोहम्मद फहीम के चाचा उस्मान ने सर्किट हाउस में पढ़ी नमाज, FIR दर्ज

05 Sep 2026

एशिया कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान मैच में पाक टीम को किस बात का डर सता रहा?

05 Sep 2026

Saharanpur Masjid Demolition: Akhilesh Yadav ने BJP को जमकर सुनाया | Iqra Choudhary| Samajwadi Party

05 Sep 2026

नेपाल जलप्रलय : 10 दिन तक मौत से लड़ी, फिर हुआ चमत्कार!

05 Sep 2026

ट्रैफिक नियम : अब सिर्फ चालान नहीं, सीधे लाइसेंस कैंसिल! नितिन गडकरी का क्या है प्लान?

05 Sep 2026

World Map Changed: UN ने बदला दुनिया का नक्शा, भारत के सपोर्ट से अफ्रीका को मिला इंसाफ

05 Sep 2026

सब देखते रहे,इस लड़के ने मचा दी MP में 'तबाही',अब आनंद महिंद्रा ने

05 Sep 2026

Nepal Flash Flood Update: नेपाल में 600 मासूमों पर टूटा कहर, चारों तरफ मलबा, चीख-पुकार... Balen Shah

05 Sep 2026

पीएम मोदी ने ऐसा क्या पूछा कि शिक्षिका का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए!

05 Sep 2026

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

05 Sep 2026

Delhi-NCR Weather Update: Baarish का Red Alert जारी, Traffic-जलभराव की दिक्कत | Heavy Rain | Toofan

05 Sep 2026

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण : मस्जिद पर चला बुलडोजर तो भड़क गए इमरान मसूद

05 Sep 2026

स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कराने वाली निशु आजाद के लिए राहुल और चंद्रशेखर को क्यों आना पड़ा

05 Sep 2026

ईरान अमेरिका युद्ध: परमाणु पहाड़ पर ट्रंप करेंगे हमला? जानें क्या है पिकैक्स माउंटेन

05 Sep 2026

यूपी में अगले 5 दिनों तक आफत वाली बारिश,लेटे हनुमानजी मंदिर जलमग्न

05 Sep 2026

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बीच भड़के चिराग पासवान, निशु आजाद के लिए क्या-क्या कहा

05 Sep 2026

Weather Forecast 05 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed