लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली के दौरान मेरठ में हंगामा हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से रैली में नहीं पहुंच पाए इसलिए उनका भाषण मोबाइल से सुनवाया जा रहा था। इसी बीच कुछ युवक एसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं को दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कुर्सियां भी चली।