कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कुछ दिनों तक प्रदर्शन से दूर रहकर परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 दिनों में समर्थकों ने सड़कों और निजी जीवन में काफी मुश्किलों का सामना किया है। इसके बावजूद वे एक-दूसरे के साथ खड़े रहे, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।
एक वीडियो संदेश में दिपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे निस्वार्थ लोगों के बीच रहकर खुशी होती है, जो अपने विश्वास और सही बात के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थकों ने न सिर्फ उनका, बल्कि सौरव दास और आशुतोष रांका का भी साथ दिया है।