{"_id":"6730c6b84dfdf48d09042cfd","slug":"video-grooms-car-attacked-in-wedding-procession-in-karnal-glass-broken","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में बरात में दूल्हे की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : करनाल में बरात में दूल्हे की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे
करनाल के सेक्टर-14 श्रीकृष्ण मंदिर के बाहर एक बरात की दो गाड़ियों पर लाठी-डंडे व तलवार से कुछ युवकों ने हमला कर दिया। दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। एक कार में मां-बेटे बैठे थे। उनमें से महिला ने उन युवकों के आगे हाथ भी जोड़े। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर सभी बराती मंदिर से बाहर आए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीकृष्ण मंदिर में हांसी रोड निवासी युवक की जुंडला गेट निवासी लड़की से शादी हो रही थी। दोपहर को लड़के वाले बरात लेकर कृष्ण मंदिर के बाहर पहुंचे और रिबन काटकर अंदर चले गए। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले उन युवकों का आपस में झगड़ा हुआ और फिर उन्होंने दूल्हे की गाड़ी व उसके पीछे खड़ी कार पर लाठी-डंडे व तलवार बरसाकर उसके शीशे तोड़ दिए। दूल्हे की गाड़ी में एक महिला अपने बेटे के साथ बैठी थी तो वह उन बदमाशों को देखकर घबरा गई और उसने उनके सामने हाथ जोड़े। इसके बाद वह युवक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।