ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 19 फरवरी: मूलांक अनुसार आपके लिए बुधवार का लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
नाम अक्षर A, I, J, Q, Y
छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। व्यापारी को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। कुछ घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। नौकरी में कुछ बाधाएँ आ सकती है।
शुभ अंक- 55
शुभ रंग- गुलाबी
मूलांक 2
नाम अक्षर B, K, R
आपकी लव लाइफ आज रंगीन रहेगी। आज आपकी मन की मुराद पूरी होगी। आप अपनी काबिलियत के बल पर अपने बॉस को खुश कर सकते है। प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
मूलांक 3
नाम अक्षर C, G, L, S
समय अनुकूल रहेगा। आपके शौक पूरे होंगे। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है। प्रेमी के साथ पार्टी में जायेगे। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - कत्थई
मूलांक 4
नाम अक्षर D, M, T
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- फिरोजी