फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   young man was blind girl rape attempt

शर्मनाक! नेत्रहीन लड़की से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 22 Sep 2013 08:27 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी
अमर उजाला, त्यूनी Updated Sun, 22 Sep 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
young man was blind girl rape attempt

देहरादून जिले के त्यूनी तहसील के एक गांव में नेत्रहीन किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे को दुष्कर्म में बदल दिया जाएगा। राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता केभाई ने कहा कि बीती चार सितंबर को उसकी बहन घर में अकेली थी।
विज्ञापन


पढें, हैवान! कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर हुआ फरार
इस दौरान गांव के ही प्रदीप पुत्र कान्हा सिंह ने घर में घुसकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

किशोरी ने राजस्व पुलिस को बताया कि युवक द्वारा उसके साथ पूर्व में दो बार दुष्कर्म किया गया है। नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पढें,...'डॉक्टर' साहब ने उतारी तस्वीरें, दुष्कर्म का आरोप

पुष्टि हुई तो बनेगा दुष्कर्म का मुकदमा
सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। युवती जन्मजात नेत्रहीन है। उसकी उम्र पर भी संशय बना है।

लिहाजा मेडिकल के दौरान इन तथ्यों की भी जानकारी ली जाएगी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे को बलात्कार में तरमीम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed