{"_id":"169f56f2af6a060dd138c8c9840adbbb","slug":"woman-s-body-was-found-200-meters-away-from-kedarnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ मंदिर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ मंदिर में मिला महिला का शव
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में शनिवार शाम को खुदाई के दौरान एक महिला का शव मिला। महिला के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से संपर्क किया, जिसमें से एक व्यक्ति ने अपनी माता चंद्रकला शर्मा (63) निवासी गुड़गांव का शव बताया है।
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एनडीआरएफ और पुलिस को मलबे की खुदाई में एक महिला का शव मिला। महिला के पास से मिले पर्स में टीम को फोन नंबरों का पर्चा मिला, जिसमें 22 फोन नंबर लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार को डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने गुप्तकाशी पहुंचकर कुछ फोन नंबरों पर संपर्क किया। इसी क्रम में पुलिस की बात सरोज नाम की महिला से हुई तो उन्होंने महिला से केदारनाथ मिलने की बात कही।
विज्ञापन
सरोज ने पुलिस का फोन नंबर प्रदीप धोंकर को दे दिया, जिस पर प्रदीप ने डीआईजी मार्तोलिया से बात की। प्रदीप ने बताया कि महिला उसकी माता चंद्रकला शर्मा हैं। उसके माता-पिता अन्य संबंधियों के साथ केदारनाथ गए थे।
आपदा के बाद उसके माता-पिता का पता नहीं चल पाया। उनके दल के 22 सदस्यों में से सिर्फ सात ही घर लौटे। प्रदीप ने पुलिस को अन्य लापता लोगों के नाम भी दिए हैं।