फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   wife pushed from mountains

पति ने दिया पहाड़ी से धक्का, पत्नी झाड़ियों में जा अटकी

Fri, 02 Aug 2013 03:07 AM IST
नैनीताल/ब्यूरो
नैनीताल/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 03:07 AM IST
विज्ञापन
wife pushed from mountains

पत्नी को हत्या के इरादे से उत्तराखंड के नैनीताल घुमाने लाए पति अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया। दोस्त के साथ मिलकर पति ने पहाड़ी से धक्का देकर पत्नी को खाई में तो धकेल दिया पर वह झाड़ियों में अटककर बच गई।

विज्ञापन


पुलिस के पास पहुंची पत्नी ने आपबीती बताई तो तत्काल सक्रिय पुलिस ने इलाहाबाद भाग रहे दोनों आरोपियों को काठगोदाम में पकड़ लिया। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पीथीपुर कोड़ियार तहसील सुराव, थाना नवाबगंज (इलाहाबाद) निवासी शिव कुमार साहू (28) पुत्र देवतादीन की 10 दिसंबर, 2009 को ग्राम निवादावर्दनी, थाना न्यायायपुर (इलाहाबाद) की सुनीता (22) के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू से ही वैवाहिक जीवन में कड़वाहट और चार साल तक बच्चे का जन्म न होने से रिश्तों की दरार बढ़ती गई। बीती 29 जुलाई को शिवकुमार पत्नी को घुमाने के बहाने नैनीताल लाया था।

उसके साथ उसका दोस्त मैरीहिल्स थाना काउर जिला पश्चिमी कनाडा (बंगलुरु) निवासी माइकल जेम्स पुत्र क्रानिक भी था। दोनों अंबेडकरनगर दिल्ली में रहते हैं तथा पेशे से वाहन चालक हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भवाली रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। 31 जुलाई बुधवार रात करीब दस बजे पति देहरादून घूमने जाने की बात कहकर पत्नी को तल्लीताल डांठ तक लाया।

वहां से बस रात की है कहकर पहले उसे नैनीझील किनारे ले गया। बाद में भवाली रोड की ओर ले आया। यहां टूटा पहाड़ से करीब 100 मीटर आगे उसने पत्नी को गहरी खाई में धक्का दे दिया और खुद दोस्त संग रोडवेज बस में सवार होकर भाग निकला। झाड़ियों को पकड़कर किसी तरह सुनीता बच गई।

सड़क तक आई तो पास से गुजर से कांस्टेबल रईस ने उसे तल्लीताल डांठ चौकी पहुंचाया। थानाध्यक्ष उत्तम सिंह ने बयान लेने के बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल भर्ती किया। रात ही में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

चिकित्सकों के मुताबिक युवती की कालर बोन खिसक गई है। पुलिस ने उसके मायके में सूचना दे दी है। जबकि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

..मुझे एक बार पति से मिला दो

पति भले बेवफा निकला पर पत्नी इस क्रूर घटना के बाद भी पति को ही पूछती रही। अस्पताल में भर्ती सुनीता हर आनेजाने वाले से पति से मिलाने की गुहार लगाती है। कहती है कि उसके पिता का 2002 में देहांत हो गया था।

उसकी मां छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार चला रही हैं। दो बड़ी बहनें शादीशुदा हैं जबकि छोटी बहन और भाई अभी पढ़ रहे हैं। परिवार गरीब होने से उसने मां को कभी अपनी पीड़ा नहीं बताई। मां सुनेगी तो उसे दिल का दौरा पड़ेगा।


इसी कारण वर्षों से पति के अत्याचार सहते हुए भी पति के साथ रहना चाहती है।

इस तरह रचा पति ने षड्यंत्र
सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 दिनों से मायके में रह रही थी। आरोपी पति ने उसे यह कहकर दिल्ली बुलाया कि वह घूमने जाएंगे लेकिन मां तथा बहनों को इस बारे में कुछ मत बताना। भोली-भाली सुनीता पति के सुधर जाने के आस में बिना किसी को बताए दिल्ली आ गई।

सुनीता का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से प्रेमप्रसंग है और शायद दोनों ने विवाह भी कर लिया है। इसी कारण उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed