{"_id":"30d26332-d391-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"who-is-walking-on-indo-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन टहल रहा है भारत-चीन सीमा पर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन टहल रहा है भारत-चीन सीमा पर?
प्रमोद सेमवाल
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के निर्देश पर तीन जून को उत्तराखंड के गोपेश्वर से बाड़ाहोती गई 19 सदस्यीय प्रशासनिक टीम आठ जून को लौट आई है। टीम ने रिपोर्ट खुफिया विभाग और शासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने चमोली जिले से सटी चीन सीमा की रेकी की। पाया कि वहां सब कुछ ठीक-ठाक है। बाड़ाहोती में नो-मैन्स लैंड के इर्द-गिर्द चीन की ओर से सैन्य गतिविधियां नहीं दिखीं।
विज्ञापन
रेकी करने गई टीम को भारत-चीन सीमा पर चीनी याक टहलते हुए मिले। भारतीय फौज रिमखिम नामक स्थान पर बर्फ के बावजूद मजबूती से डटी है।
इस बार लद्दाख बॉर्डर पर चीनी गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सेना ने अपर रिमखिम में सेना चौकियों के समीप हेलीपैड भी बनाया है।
चमोली जिले के चरवाहे भी अपनी सैकड़ों बकरियों को लेकर सीमा के पास मलारी से आगे पहुंच गए हैं। जो शीघ्र ही नो मैन्स लैंड के बुग्याल तक पहुंच जाएंगे।
ये चरवाहे भारतीय सेना के लिए मजबूत सूचना तंत्र का कार्य करते हैं। प्रशासनिक टीम ने सीमा क्षेत्र के लिए पिछले कई सालों से निर्माणाधीन मलारी-सुमना मोटर मार्ग की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण का जिम्मा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पास है। पिछले चार सालों में सड़क का निर्माण सिर्फ 24 किमी ही हुआ है।
बाड़ाहोती पर भी है ड्रैगन की नजर
इस बार जब लद्दाख में चीन की हरकत बढ़ी, तब बाड़ाहोती पर भी ड्रैगन की नजर थी। लेकिन फिलहाल सब ठीक-ठाक है। वर्ष 1959 में चीन ने यहां की सीमा पर भी हरकत शुरू कर दी थी।
भारत और तिब्बत व्यापार की सबसे बड़ी मंडी बाड़ाहोती को भी चीन अपनी सीमा बताने का हमेशा प्रयास करता है। बाड़ाहोती बुग्याल की दूरी 10 किमी से अधिक है।