फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Villagers good days have come.

छोटी सरकार बदलते ही आए गांव वालों के अच्छे दिन 

Sat, 23 Apr 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,चुडिय़ाला (हरिद्धार)
ब्यूरो/ अमर उजाला,चुडिय़ाला (हरिद्धार) Updated Sat, 23 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers good days have come.
- फोटो : demo pic

ग्राम पंचायत में छोटी सरकार बदलते ही ग्रामीणों के भी अच्छे दिन आ गए हैं। चार माह से बंद पड़े स्वजल टैंक के चालू होने से गर्मी के सीजन में राहत मिल गई है। टैंक के न चलने से गांव की करीब दस हजार की आबादी पेयजल के भारी संकट से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


भगवानपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुडिय़ाला में बने स्वजल टैंक के बिजली कनेक्शन को बिल न चुकाने पर ऊर्जा निगम ने पिछले साल लगभग नवंबर माह में काट दिया था। जिससे स्वजल योजना बंद होने से गांव के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने तो योजना बंद होने से अपने हैंडपंप लगा लिए थे, लेकिन गरीबों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। गांव में लगे सरकारी हैंडपंप भी गर्मी बढने के साथ-साथ जवाब देने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को गर्मी के सीजन में पानी के लिए हाहाकार मचने की आशंका दिखाई दे रही थी। जिस पर ग्रामीण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा से लगातार स्वजल योजना को किसी भी तरह चालू कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे। 

आखिरकार मिली सफलता
ग्राम प्रधान रेखा एवं उनके पति योगेंद्र त्यागी भी पंचायत का चार्ज मिलते ही लगातार ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे थे। आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई। 


ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आगे निवेदन करने से उन्होंने बिजली का बिल जल्द जमा करने के आश्वासन पर टैंक के नलकूप का कनेक्शन जोड़ दिया। 

प्रधान की ओर से भी पेयजल टैंक को चालू कर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हल कर दिया। ग्राम प्रधान रेखा का कहना है कि गांव के विकास के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि गांव का चहुमुखी विकास हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed